- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ‘राहुल गांधी का झंडा...
उत्तर प्रदेश
‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह
jantaserishta.com
2 Nov 2026 1:43 PM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए पूछा कि आखिर कब तक राहुल गांधी का झंडा उठाएंगे। कब तक कांग्रेस से डरकर राजनीति करेंगे?
राजभर ने कहा कि दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली के बाद राहुल गांधी थाईलैंड या किसी और विदेश यात्रा पर चले जाएंगे, जबकि अखिलेश यादव को यहां सीट बंटवारे को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य से डील करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सम्मान दिया और आज वही उन्हें अपमानित कर रहे हैं।
‘आप फुस्स पटाखा निकले’
राजभर ने कहा कि दुख इस बात का है कि अखिलेश यादव का स्तर दिन पर दिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता टकटकी लगाए हैं कि भइया धमाका करेंगे लेकिन आप फुस्स पटाखा निकले। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि गठबंधन को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करिए या फिर दिल्ली का चक्कर लगाते रहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





