- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाड़ी पर चलाए पत्थर,...
उत्तर प्रदेश
गाड़ी पर चलाए पत्थर, संचालक पर दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
Admin4
26 Sep 2022 5:01 PM GMT

x
नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित एक कैफे पर आधा दर्जन दबंग युवकों ने हमला बोल दिया। मारपीट के बाद युवकों ने धमकाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फरार होने के दौरान युवकों ने कैफे के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैफे संचालक की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
कैफे संचालक आरव मिश्रा ने बताया कि के ब्लाक किदवईनगर में कैफे चलाते है। शाम पांच बजे अचानक अमित पटेल, प्रदीप यादव, निहाल सोनकर, अंशुल यादव व शुभम शर्मा समेत एक दर्जन से अधिक लड़के कैफे आ गये और हमला बोलते हुए मारपीट करने लगे।
हमला होने पर बचने का प्रयास करते हुए भागे कि तभी किसी ने फायर कर दिया। लेकिन बाल-बाल बच गये। घटना की जानकारी पर भीड़ एकत्र होने से सभी युवक भागने के क्रम में कैफे के बाहर खड़ी बाइके तोडतें हुए फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
नौबस्ता थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि कैफे संचालक और हमलावारों के बीच पुराना कोई विवाद रहा है। इसी रंजिश के तहत आरोपियों ने हमला किया। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों को छोड़ा नहीं जायेगा।
न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar
Next Story