उत्तर प्रदेश

चुराए 11 लाख के आभूषण, गंगागंज बाजार मजरे गेगासों में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की वारदात

Admin4
24 Sep 2022 5:57 PM GMT
चुराए 11 लाख के आभूषण, गंगागंज बाजार मजरे गेगासों में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की वारदात
x

सरेनी थाना क्षेत्र के गंगागंज बाजार मजरे गेगासों में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात एक घर में छत के रास्ते घुसकर 11 लाख के आभूषण और तेरह हजार रुपए नगद पार कर दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

गंगागंज बाजार निवासी पीड़ित शिव चन्द्र पाण्डेय के घर में शुक्रवार की रात चोर छत के रास्ते घुस गए। चोरों ने घर के कमरों में रखे बक्से और अटैची को तोड़ डाला। उसमे रखे आभूषण और नगदी चोर उठा ले गए है। शनिवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तब मामले की जानकारी हुई है। उसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल हरकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar

Next Story