उत्तर प्रदेश

बच्चे को मार कर फेंकने की फर्जी सूचना से हड़कंप

Admin Delhi 1
24 April 2023 7:49 PM IST
बच्चे को मार कर फेंकने की फर्जी सूचना से हड़कंप
x

गाजियाबाद न्यूज़: शाहजहांपुर गांव में सुबह मामा के घर पर रह रहा 13 वर्षीय छात्र सदिग्ध हालात में लापता हो गया. किसी ने फोन करके मां को हत्या कर शव को नहर पर फेंकने की सूचना दे दी. इससे हड़कंप मच गया. जांच में पता चला कि छात्र 70 किलोमीटर दूर बुलन्दशहर के स्याना में बुआ के पास पहुंच गया था.

गांव शाहजहांपुर निवासी रजनी की शादी बुलंदशहर के बीबीनगर थाने के गांव वलीपुर निवासी ललित कुमार से हुई थी. पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है. इस कारण रजनी आठ साल के पुत्र के साथ मायके शाहंजहांपुर में रह रही है. सुबह बेटा कृष खेलने की बात कहकर घर से निकला था. घंटे बाद रजनी के पास किसी का फोन आया. युवक ने महिला से कहा कि तेरा लड़के की हत्या कर दी गई है और शव नहर पर पड़ा है. सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले. मोदीनगर के एक कैमरे में बच्चा बाइक पर जाता दिखाई दे रहा था. कई घंटे की मशक्कत के बाद पता चला कि बच्चा बुलंदशहर के गांव स्याना में बुआ के पास पहुंच गया है. बच्चे के सुरक्षित होने की सूचना के बाद परिजनों व पुलिस ने राहत की सास ली है. पुलिस का कहना है कि फोन करने वाले की तलाश की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

Next Story