- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भंडार डिपो में...
भंडार डिपो में कर्मियों का टोटा फिर भी करा रहे अतिरिक्त काम

गुरुवार को प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के दौरे पर पहुंचे। नरमू का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में उनसे मिला और भंडार डिपो के कर्मचारियों की तमाम समस्याओं से अवगत कराया। इसमें कहा गया कि भंडारण डिपो में स्वीकृत पदों के सापेक्ष बेहद कम कर्मचारी हैं। इनसे अतिरिक्त काम कराया जा रहा है। भंडार डिपो में कर्मचारियों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा है।
ज्ञापन के जरिए बताया कि भंडार डिपो इज्जतनगर में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के कारण कर्मचारियों की कमी है। वर्तमान में स्वीकृत 260 पदों के सापेक्ष सिर्फ 145 कर्मचारी कार्यरत हैं। गोंडा एवं औडिहार के लिए भी वैगन एवं डेमू की सामग्री की स्टाकिंग इज्जतनगर स्टोर डिपो में कराई जा रही है। जबकि पूर्व में गोंडा एवं औडिहार के लिए सामग्री की आपूर्ति गोरखपुर डिपो से की जाती थी।
भंडार डिपो में चतुर्थ श्रेणी पदों पर पदोन्नति समेत कई मांगें रखी गईं। प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वर्कशॉप मंडल अध्यक्ष परवेज अहमद, वर्कशॉप मंडल मंत्री राम किशोर, संयुक्त मंडल मंत्री रोहित सिंह, जी.सी.श्रीवास्तव, गिरीश चंद शर्मा, राम सनेही, सर्वेश, जगदीश चंद, देवेंद्र थापा, फुरकान, देवानंद, पंकज आदि मौजूद रहे।
न्यूज़ क्रेडिट: अमृतविचार