- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- STF ने दरोगा के घर...
उत्तर प्रदेश
STF ने दरोगा के घर अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार
Harrison
2 Jun 2024 10:09 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद: एसटीएफ बरेली ने सेवानिवृत्त दरोगा सुभाष कुमार शर्मा के घर अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ ली है। ये छापेमारी नया मुरादाबाद सेक्टर-16 में उनके घर में हुई है। इस कार्रवाई में नकली देशी व अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। गिरोह का सरगना समेत तीन लोगों की मौके से गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से टीम ने एल्कोहल, बोतलें, होलोग्राम, ढक्कन, रेपर एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार हुए लोगों में शामिल महेंद्र गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। वह संभल का रहने वाला है। इसके साथ एक अमरोहा और दूसरा साथी संभल का गिरफ्तार हुआ है। एसटीएफ ने आरोपियों जेल भेजने की कार्रवाई की है।
खबर पर अपडेट जारी है, सही जानकारी के लिए बने रहे jantaserishta.com पर.
TagsSTFअवैध शराब की फैक्ट्रीतीन गिरफ्तारillegal liquor factorythree arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





