उत्तर प्रदेश

स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव को STF ने किया गिरफ्तार, लगा ये आरोप

jantaserishta.com
21 April 2022 3:46 PM IST
स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव को STF ने किया गिरफ्तार, लगा ये आरोप
x

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के प्राइवेट निजी सचिव अरमान समेत 5 लोगों को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. इन पर बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप है. अरमान खान के अलावा असगर अली, मोहम्मद फैजी, विशाल गुप्ता, अमित राव को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, 57 चेक हस्ताक्षर के साथ पांच कूट रचित आईडी कार्ड, 22 नियुक्त पत्र, 14 व्यक्तियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो सचिवालय पास बिना हस्ताक्षर युक्त मिला है. इन पांचों को यूपी एसटीएफ ने हजरतगंज इलाके से किया गिरफ्तार किया है. अब पुलिस इनके सरगना की तलाश में जुट गई है.
यूपी एसटीएफ का कहना है, 'हमें सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की लगातार शिकायत मिल रही थी. इन शिकायत पर हमने कार्रवाई तो पता चला कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का निजी सचिव अरमान खान, असगर अली, जमील, फैजी, विशाल गुप्ता, अमित राव, मुन्नवर, सैफी आदि ठगी का काम करते हैं.'
यूपी एसटीएफ ने कहा, 'आज हमने अरमान खान, फैजी, विशाल, असगर अली और अमित राव को गिरफ्तार कर लिया. असगर अली ने बताया कि मैं देवरिया का रहने वाला हूं और आउट सोर्सिंग पर कई विभागों में काम किया हूं, सरकारी पत्र और विभागों की जानकारी रखता हूं, लड़कों फंसाने का काम जामिल करता था.'
यूपी एसटीएफ ने कहा, 'अमित राव, अरमान व फैजी के माध्यम से इस गैंग से जुड़ा और असगर के माध्यम से लड़कों से नियुक्ति के नाम पर पैसे लेते था. अरमान से अन्य विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए फोन कराता था, जिससे उसकी अपने क्षेत्र में धाक बनी रहती थी.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story