उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा के बीच एसटीईटी परीक्षा, दो पालियों में हो रही आयोजित

jantaserishta.com
3 Nov 2026 11:22 AM IST
प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा के बीच एसटीईटी परीक्षा, दो पालियों में हो रही आयोजित
x
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंगलवार को स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रयागराज के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
प्रयागराज के सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की निगरानी में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार और प्रशासन की तरफ से परीक्षा को लेकर अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी अभ्यर्थी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंचे हैं। यहां व्यवस्था अच्छी है, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। हम लोग सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर आ गए है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है, उसके बाद दूसरी पाली में होगी। सभी लोगों की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है।
यूपी स्पेशल टीईटी 2026 परीक्षा में शामिल हो रहे एक अभ्यर्थी ने कहा कि यह स्पेशल टीईटी परीक्षा है, जिसमें केवल सेवारत शिक्षक ही शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है और मंडल स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
बता दें कि स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में किया जा रहा है। परीक्षा के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कुल 131 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को उनकी निर्धारित पाली और परीक्षा केंद्र के अनुसार परीक्षा में शामिल होना है।
प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। स्पेशल टीईटी पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को राज्य सरकार ने परीक्षा के दिन एक दिन का विशेष अवकाश दिया है। जिससे पात्र लोग परीक्षा दे सके।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story