उत्तर प्रदेश

राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

Shantanu Roy
15 Jan 2023 10:15 AM GMT
राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता शुरू
x
बड़ी खबर
देवरिया। देवरिया में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को शहर के रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सब जुनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 मंडलो और 2 स्पोर्ट्स कालेजों के 144 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले का सौभाग्य है कि राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन हो रहा है। इसके लिए आयोजक कुश्ती संघ बधाई का पात्र है। जिला क्रीड़ा अधिकारी उच्च स्तरीय प्रशिक्षक रहे हैं। इनके सिखाए अनेक खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।
जिले में खेल संस्कृति है। यहां खेलने वालों की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों को सुविधाएं देकर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है। कार्यक्रम का संचालन ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव प्रेम कुमार मिश्रा, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सूरज सिंह सेंगर, सचिव आशुतोष तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी राज नारायण प्रसाद, जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय, खेलो इंडिया सेंटर के कुश्ती कोच यशवंत सिंह, सहायक शिक्षक भारोत्तोलन रवि कुमार शर्मा, शालिनी शर्मा, व्यास चतुर्वेदी, संगीता सिंह, अंजुम मलिक, गीता कुमारी आदि मौजूद रहे।
Next Story