उत्तर प्रदेश

एसएसपी ने मुज़फ्फरनगर में मृतक मुख्य आरक्षी चालक के पुत्र को नियुक्ति पत्र दिया

Shreya
13 July 2023 12:37 PM IST
एसएसपी ने मुज़फ्फरनगर में मृतक मुख्य आरक्षी चालक के पुत्र को नियुक्ति पत्र दिया
x

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा मुख्य आरक्षी चालक स्व राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र देवेन्द्र कुमार को चतुर्थ श्रेणी के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

देवेन्द्र कुमार को यह नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली-1974 के अधीन प्रदान किया गया है।

ज्ञात हो कि मुख्य आरक्षी चालक स्व राजेन्द्र प्रसाद की 25.04.2016 को असमय मृत्यु हो गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा देवेन्द्र कुमार को उनके अग्रिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी।

Next Story