- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- एसएसपी अभिषेक साइकिल...
एसएसपी अभिषेक साइकिल से यमुना ब्रिज पर पहुँचे, कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
![एसएसपी अभिषेक साइकिल से यमुना ब्रिज पर पहुँचे, कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण एसएसपी अभिषेक साइकिल से यमुना ब्रिज पर पहुँचे, कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/19/2566250-whatsapp-image-2023-02-18-at-83848-pm-696x391.webp)
कैराना: कांवड़ मार्ग पर ट्रैफिक व तैनात पुलिसकर्मियों की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए एसएसपी अभिषेक साइकिल पर सवार होकर कैराना यमुना ब्रिज पर पहुँचे।
एसएसपी ने साइकिल से सीमा तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्था जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार की प्रातः एसएसपी अभिषेक शामली से साइकिल चलाकर निरीक्षण करते हुए पन्द्रह किलोमीटर हरियाणा व यूपी के बॉर्डर पर यमुना ब्रिज पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचे।
साइकिल भृमण पर एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की तैनाती का जायजा लिया। एसएसपी के निरीक्षण की सूचना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
एसएसपी ने यमुना ब्रिज पर मौजूद सीओ अमरदीप कुमार मौर्य से कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी की जानकारी जुटाई। इस दौरान हरियाणा की ओर जाने वाले शिवभक्तों की संख्या अधिक रहने के कारण अलर्ट रहने के निर्देश दिए। एसएसपी साइकिल से वापिस शामली की ओर लौट गए।