उत्तर प्रदेश

अररिया में नशा तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई

Admindelhi1
23 Nov 2026 1:57 PM IST
अररिया में नशा तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई
x
एसएसबी के शिकंजे में आया नेपाली नागरिक

अररिया: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को सफलता मिली है। एसएसबी की 56वीं वाहिनी के बेला सीमा चौकी के जवानों ने 19.18 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

एसएसबी को मादक पदार्थ की संदिग्ध तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर जवानों की विशेष टीम ने बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला में जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ की गई। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक में लिपटा एक संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ।

एसएसबी के अनुसार, बरामद पदार्थ की मादक पदार्थ जांच किट से जांच करने पर उसके ब्राउन शुगर होने की पुष्टि हुई। प्लास्टिक सहित बरामद पदार्थ का कुल वजन 19.18 ग्राम पाया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के सुनसरी जिले के लौकही थाना क्षेत्र स्थित भोखरा नरसिंह निवासी 21 वर्षीय सुरेन कुमार मंडल, पिता रामप्रीत मंडल के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने कथित तौर पर मादक पदार्थ के वाहक के रूप में काम करने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि बरामद खेप उसे एक अज्ञात व्यक्ति से मिली थी और इसे दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाना था।

एसएसबी ने बरामद ब्राउन शुगर और मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित और जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बसमतिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Next Story