- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sravasti: चोरी की 14...
उत्तर प्रदेश
Sravasti: चोरी की 14 बाइक के साथ तीन बाइक चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
Tara Tandi
1 Jun 2025 6:12 PM IST

x
Sravasti श्रावस्ती: उत्तरप्रदेश श्रावस्ती में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. ये गिरोह आसपास के जिलों से चोरी कर बाइकों को जंगल में छिपा देता था और नकली कागजों के साथ नेपाल में बेचने की तैयारी कर रहे थे.
मंडल के जिलों से बाइक चोरी कर उसे नेपाल में बेचा जा रहा है। इसमें शामिल लोग वाहनों की फर्जी आरसी आदि बनाकर बेच रहे हैं। इसका खुलासा करते हुए रविवार को एसओजी व सिरसिया पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने 14 बाइक, तीन आरसी सहित अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है.
सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय को सूचना मिली कि कुछ लोग गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती सहित अन्य जिलों से बाइक चोरी कर नेपाल सीमा के निकट भचकाही जंगल में छिपाए हुए हैं। बाद में इन बाइकों के नकली कागजात बनाकर उसे नेपाल में बेचने की फिराक में हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने एसओजी प्रभारी नितिन यादव सहित टीम के साथ सहदेइया पुल के निकट घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर टीम ने जंगल से 14 बाइक बरामद किया.
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनवा के रमवापुर निवासी तोताराम पुत्र दयाराम के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने उसके साथी रमवापुर निवासी दिलगजन पुत्र श्रीराम व बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत बनघुसरी निवासी किशोरी लाल पुत्र रामसेवक को गिरफ्तार किया.
एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार तोताराम गिरोह का सरगना है। उसके विरुद्ध मल्हीपुर थाने में छह आपराधिक मामले दर्ज है। वर्ष 2019 में फर्जी दस्तावेज के सहारे 13 बाइक के साथ इसे जेल भेजा गया था। गिरफ्तार तोताराम के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से आरोपियों को जेल भेजा गया.
TagsSravasti चोरी14 बाइकतीन बाइकचोर गिरोहसदस्य गिरफ्तारSravasti theft14 bikesthree bikesthief gangmembers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





