- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sravasti: दो बाइकों की...
उत्तर प्रदेश
Sravasti: दो बाइकों की टक्कर में सास-बहू घायल, मचा हड़कंप
Tara Tandi
8 July 2025 5:12 PM IST

x
Sravasti श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के इकौना हाईवे पर एक सड़क हादसे में आमने-सामने बाइक की टक्कर हो गई, हादसे में बाइक सवार सास ,बहु सहित तीन लोग घायल हो गए,सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से 42 वर्षीय मीना देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
पूरा मामला श्रावस्ती जनपद के इकौना हाईवे पर स्थित परसोरा गांव का है जहां पर घर से सिलेंडर लेकर बाइक से निकल रहे एक युवक की बाइक से टक्कर हो गई,
हादसे में तीन लोग घायल हो गए घायलों में भिनगा कोतवाली के सेमरी चेकपिहानी गांव के रमेश के 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार, उनकी 18 वर्षीय पत्नी कृष्णा और सास मीना देवी शामिल हैं, सभी सीताद्वार मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गए थे वापस जाने समय परसोरा गांव के पास हादसा हो गया.
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद मीना देवी की हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया है वहीं अन्य दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.
TagsSravasti दो बाइकों टक्करसास-बहू घायलमचा हड़कंपSravasti: Two bikes collidemother-in-law and daughter-in-law injuredcommotion ensuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





