उत्तर प्रदेश

जीएसटी का विरोध कर रहे व्यापारियों काे सपा का समर्थन: यादव

Shantanu Roy
20 Dec 2022 10:15 AM GMT
जीएसटी का विरोध कर रहे व्यापारियों काे सपा का समर्थन: यादव
x
बड़ी खबर
देवरिया। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष डा दिलीप यादव ने सोमवार को कहा कि जीएसटी का विरोध कर रहे व्यापारियों के आंदोलन का उनकी पार्टी समर्थन करती है। पार्टी कार्यालय पर नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के चुनाव की तैयारी के सम्बन्ध में संगठन प्रभारियों एवं विधानसभा अध्यक्षों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए डा. यादव ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी के विरोध मे व्यापारियों द्वारा किये जा रहे आंदोलन को समाजवादी पार्टी समर्थन करती है। सरकार ने बड़े जोर शोर से वन नेशन वन टैक्स की बात कही थी परंतु जीएसटी में ही कई स्लैब लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो 5, 12, 18, और 28 फीसदी का स्लैब है।
क्रय मूल्य पर जीएसटी देना होता है तथा भुगतान किये गये जीएसटी और लाभ को जोड़कर विक्रय मूल्य तय होता है। अब सरकार विक्रय मूल्य पर भी जीएसटी मांग रही है। इस प्रकार व्यापारी को भुगतान किए गए जीएसटी एवं लाभ पर कर अदा करना पड़ रहा है।लाभांश पर आयकर उसे अलग से देना पड़ता है, इस प्रकार वह दोहरे मापदंड में फंस रहा है।उसके ऊपर से सर्वे,छापे के बहाने अधिकारियों का उत्पीड़न जारी है। सपा नेता ने कहा कि सरकार मल्टीप्ल टैक्स व्यवस्था को बंद करें और अपने वादे के अनुसार एक जगह खरीद के समय ही जीएसटी की वसूली की जाए और व्यापारियों के ऊपर सर्वे छापे स्थाई रूप से बंद किया जाय। जीएसटी में संशोधन के बहाने जो राहत सरकार द्वारा दी गई है उसे गलत बिलिंग के बहाने वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार व्यापारियों को धोखा देना बंद करें।
Next Story