- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपा का राज्य सरकार के...
उत्तर प्रदेश
सपा का राज्य सरकार के खिलाफ पार्टी कार्यालय से विधानसभा तक पदयात्रा
Rani Sahu
19 Sep 2022 7:19 AM GMT

x
लखनऊ: समाजवादी पार्टी आज सोमवार को सपा कार्यालय लखनऊ से विधानसभा तक राज्य सरकार के खिलाफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाल रही है। यह मार्च बेरोजगारी, मंहगाई, और राज्य में बढ़ रहे अराजकता के खिलाफ निकाली गई है। आज सुबह से ही हजारों की संख्या में सपा नेता व समर्थक लखनऊ स्थित कार्यलय में जुटना शुरू हो गए। राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा बलों का भारी इंतजाम किया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में कहा है कि सपा इससे प्रदेश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में अराजकता की कोई जगह नहीं है। लोकत्रंत में विरोध करना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन सपा से शिष्टाचार की कल्पना नहीं की जा सकती है। गौरतलब है कि सोमवार से उत्तरप्रदेश में मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है। यह सत्र अगले 5 दिनों तक चलेगा लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी सदन मे सरकार को विपक्ष का विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
आगे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस सत्र से राज्य की जनता को काफी उम्मीदें हैं। हमारी सरकार बाढ़ जैसे कई मुद्दों पर चर्चा करेगी। हम इस मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों के जवाब देंगे अगर कोई पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपने सवाल पूछती है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। समाजवादी पार्टी को किसी भी जुलूस की अनुमति लेनी चाहिए जिससे किसी को नुकसान न पहुंचे।
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के पैदल मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सपा के विरोध का आम लोगों के फायदे से कोई लेना-देना नहीं है। अगर वे इस पर चर्चा करना चाहते हैं, तो वे इसे विधानसभा में करने के लिए स्वतंत्र हैं। हमारी सरकार चर्चा के लिए तैयार है। सपा अब बेरोजगार है, उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है। इस तरह का विरोध केवल लोगों के लिए समस्या पैदा करेगा।
Next Story