उत्तर प्रदेश

SP का बड़ा दावा, EVM से चुनाव चिंह गायब

jantaserishta.com
20 Feb 2022 2:15 PM IST
SP का बड़ा दावा, EVM से चुनाव चिंह गायब
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि फर्रुखाबाद की 193 अमृतपुर विधानसभा के बूथ नंबर 38 पर ईवीएम पर साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं है। पार्टी ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से इसपर संज्ञान लेने की अपील की है।

इसके अलावा पार्टी ने बीजेपी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री एसपी बघेल पर पोलिंग पार्टियों को धमकाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैनपुरी जिले की विधानसभा करहल 110 बूथ संख्या 319, 320 पर बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पोलिंग पार्टियों को धमका रहे हैं। बेहद गंभीर मामला है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेकर निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने की कृपा करें।'


मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री एसपी बघेल को उतारा है। मैनपुरी को जहां सपा का गढ़ माना जाता है। वहीं बीजेपी उम्मीदवार उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। साल 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी लहर के बावजूद सपा के सोबरन सिंह यादव इस सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रहे थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story