उत्तर प्रदेश

सपा के एजेंट ओवैसी माहौल बिगाड़ रहे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना

jantaserishta.com
23 Nov 2021 2:33 PM IST
सपा के एजेंट ओवैसी माहौल बिगाड़ रहे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एमआईएम पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर पलटवार किया है. कानपुर में हो रही बीजेपी की बूथ लेवल मीटिंग को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ओवैसी को समाजवादी पार्टी का एजेंट बताते हुए माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया. साथ ही ये भी कहा कि उन्होंने कहा कि अब्बाजान और चाचाजान वाले अगर माहौल बिगड़ने का काम करेंगे तो सरकार उनसे सख्ती से निपटना भी जानती है.

सोमवार को बाराबंकी में रैली करते हुए ओवैसी ने कहा था कि अगर सरकार NPR और NRC पर कानून बनाती है तो हम यहीं पर शाहीन बाग बना देंगे. ओवैसी की इसी बात पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा कि मैं उस व्यक्ति को चेतावनी देता हूं जो CAA के नाम पर फिर से लोगों को भड़काने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा, आज ओवैसी सपा के एजेंट बनकर भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं.
सीएम योगी यही नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, मैं इस अवसर पर चचाजान और अब्बाजान के इन अनुयायियों से कहूंगा कि वो सावधान होकर सुन लें, अगर प्रदेश की भावनाओं को भड़का कर माहौल खराब करोगे, तो फिर सख्ती के साथ सरकार निपटना जानती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story