- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तेज रफ्तार पिकअप ने...

x
बड़ी खबर
झांसी। झांसी में अंबाबाय गांव के पास शनिवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। महिला मायके में भाई को राखी बांधकर लौट रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप लेकर फरार हो गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
दो दिन पहले मायके गई थी महिला
रक्सा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव की प्रभादेवी (45) पत्नी प्रताप सिंह यादव गृहिणी थी। बड़े बेटे संगम यादव ने बताया कि रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए मां प्रभा देवी दो दिन पहले मौसी के बेटे विनय के साथ अपने मायके दतिया के बेरछा गांव गई थी। राखी बांधकर शनिवार सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
रास्ते में अंबाबाय के पास पीछे से तेज गति में आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रभादेवी और विनय घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर प्रभादेवी को मृत घोषित कर दिया गया। विनय की हालत ठीक है।
विनय ने फोन कर बताया कि एक्सीडेंट हो गया
हादसे के बाद विनय ने परिजनों को फोन करके हादसे की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। तब तक ड्राइवर पिकअप लेकर भाग चुका था। प्रभा देवी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। उनके पति किसान है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दो बेटे संगम (22) और दीपेंद्र (20) अविवाहित हैं।
Next Story