उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार इनोवा कार बिजली के खंभे से टकराई, 6 लोगों की मौके पर ही मौत

jantaserishta.com
6 May 2022 10:32 PM IST
तेज रफ्तार इनोवा कार बिजली के खंभे से टकराई, 6 लोगों की मौके पर ही मौत
x
पढ़े पूरी खबर

रामपुर: यूपी के रामपुर में रफ्तार का कहर देखने को सामने आया है, जहां तेज रफ्तार इनोवा कार बिजली के खंभे से टकराते हुए खाई में जा पलटी. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए. कार सवार सभी लोग मुरादाबाद के डिलारी के निवासी थे, जो अजीम नगर थाना क्षेत्र के आंगा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे. सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

इनोवा की स्पीड इतनी तेज थी कि खंभे से टकराने के बावजूद भी कार नहीं रुकी और खाई में पलट गई. टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 11 लोगों में से छह की मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के मुताबिक, इनोवा गाड़ी जिसका नंबर UP 85 AF 2115 (ग्रे कलर) था, वह बहुत तेज गति से जा रही थी. दुर्घटना से ही पता चल रहा था कि इनोवा की स्पीड कितनी तेज रही होगी. घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक है. ये लोग मुरादाबाद के डिलारी के लोग हैं. इस हादसे में उनका परिवार उजड़ गया
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story