उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा

Admin4
5 Jun 2023 2:06 PM GMT
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा
x
बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र में भाजपा नेता की तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। कार चालक समेत कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी की कार ने बिलवा पुल के समीप नैनीताल रोड पर बाइक सवार गांव परसोना निवासी युसूफ शाह (35) और चंगेज खान (36) को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
भाजपा नेता की कार में आधा दर्जन युवक सवार थे, जो भोजीपुरा से बरेली की तरफ जा रहे थे। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक हादसे के बाद रुकने के बजाय दोनों बाइक सवारों को दूर तक घसीटते ले गया। इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
Next Story