- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तेज रफ्तार बस ने ऑटो...

x
तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर
झांसी-मऊरानीपुर हाईवे पर स्पेस मून सिटी के पास एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।
बांदा निवासी एक परिवार ओरछा रामराजा के दर्शन करने गया था। सभी दर्शन करने के बाद ऑटो से वापस लौट रहे थे। उन्हें शाम पांच बजे झांसी स्टेशन से बांदा के लिए बस पकड़नी थी। सभी ऑटो में बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बांदा के डिंगवाही निवासी लोहन सिंह की पत्नी सुनीता (53) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 10 लोग घायल हो गए है। इनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

Rani Sahu
Next Story