उत्तर प्रदेश

हरिद्वार और ऋषिकेश के दर्शन के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

jantaserishta.com
21 Oct 2021 10:30 PM IST
हरिद्वार और ऋषिकेश के दर्शन के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
x

यूपी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए भारत दर्शन ट्रेन समेत कई गाड़ियों का संचालन शुरू किया है। इसी कड़ी में अब हरिद्वार, ऋषिकेश और वैष्णो देवी के दर्शन कराने को स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। यह ट्रेन 14 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी। आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन का पैकेज छह रात सात दिन का निकाला है।

यात्री 6615 रुपये में इस ट्रेन के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इसके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश और वैष्णो देवी के दर्शन कराए जाएंगे। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा छपरा, सीवान, भटनी, बेल्थरा, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली एवं मुरादाबाद से होगी। प्रयागराज के यात्रियों को बुकिंग के बाद इस ट्रेन को पकड़ने के लिए आसपास के जिलों को चुनना हेागा। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, बसों और ठहरने के खर्च आईआरसीटीसी की तरफ से हेागा। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story