- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पीएम मोदी के जन्मदिन...
उत्तर प्रदेश
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देवरिया में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन
jantaserishta.com
17 Sept 2025 8:49 PM IST

x
DEWRIYA देवरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के देवरिया में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन राज्यसभा सांसद संगीता यादव ने किया। विकास भवन परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन संघर्ष, उपलब्धियों और देश के विकास में उनके योगदान को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया। उन्होंने हर तस्वीर को बारीकी से देखा और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए देश के विकास की सराहना की। राज्यसभा सांसद संगीता यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने जिस तरह देश का नेतृत्व किया, वह बेमिसाल है। यह प्रदर्शनी हमारी आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और कार्यों से जोड़ने का एक शानदार तरीका है। संगीता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में बहुत काम किया है। उनके जन्मदिन पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके हम उनके योगदान को याद कर रहे हैं और समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन, उनके सामाजिक जीवन, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल और प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाया गया था। इस कार्यक्रम में सूचना विभाग के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी। अगर किसी को योजनाओं के बारे में जानकारी लेनी है तो वह विशेष प्रदर्शनी में आकर देख सकता है। संगीता यादव ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। हर गरीब तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे, हमारी सरकार भी इसी क्रम में काम कर रही है। हम लोग जनता से मिलकर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं और अधिकारियों को भी उचित दिशा-निर्देश दिए हैं।
Tagsदेवरियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी75वां जन्मदिनप्रदर्शनीसंगीता यादवसेवा पखवाड़ासरकारी योजनाएंयुवा प्रेरणाजीवन संघर्षदेश का विकास.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





