उत्तर प्रदेश

सपा ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र, EVM खराब होने की दर्ज करवाई शिकायत, बोले- साइकिल का बटन दबाने पर निकल रही बीजेपी की पर्ची

jantaserishta.com
14 Feb 2022 1:18 PM IST
सपा ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र, EVM खराब होने की दर्ज करवाई शिकायत, बोले- साइकिल का बटन दबाने पर निकल रही बीजेपी की पर्ची
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार को 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह से ही अधिकतर बूथों पर वोटर्स की लंबी कतारें हैं और शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने कई जगहों पर पुलिस और प्रशासन पर वोटर्स पर सरकार के पक्ष में दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, सहारनपुर की एक बूथ पर साइकिल का बटन दबाने पर कमल को वोट जाने का भी आरोप लगाया गया है।

समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजी शिकायत में कहा है कि जनपद सहारनपुर के विधानसभा क्षेत्र-01 की बेहट की बूथ संख्या 170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट में कमल की पर्ची निकल रही है। इसके अतिरिक्त बूथ संख्या 377 पर वोट डालने जाने वाली जिन महिलाओं को कम दिखता है या बिल्कुल नहीं दिखता, मतदान अधिकारी उनका वोट स्वंय डाल रहा है। बूथ संख्या 403 पर मुस्लिम वोटरों को यह कहकर वापस किया जा रहा है कि आपको वोट पड़ चुका है।
समाजवादी पार्टी ने बूथ संख्या 170 की ईवीएम बदलकर और वोटर का स्वंय वोट डालने वाले बूथ संख्या 377 और 403 के मतदान कर्मियों को वहां से हटाकर निष्पक्ष मतदान कराने का कष्ट करें, जिससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता भी बनी रहे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story