- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपा कार्यकर्ताओं ने...
उत्तर प्रदेश
सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
Rani Sahu
10 Oct 2022 5:09 PM GMT

x
रिपोर्ट- सुरेश कुमार
रामपुर, यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। नेता जी ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव के निधन से देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके जाने से परेशान है।
मुलायम सिंह का जाना देश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। वहीं आज रामपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मौन धारण किया।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा, रामपुर के विकास में नेताजी का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा हम सब समाजवादी विचारधारा पर चलें यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और विचारधारा को मानने वाले हम सब सदा उनके ऋणी रहेंगे।
Next Story