उत्तर प्रदेश

सपा कार्यकर्ता ने पुरकाजी विधायक का पुतला फूंका

Rani Sahu
1 Sep 2022 3:13 PM GMT
सपा कार्यकर्ता ने पुरकाजी विधायक का पुतला फूंका
x
महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आज डॉ. इसरार अल्वी सपा कार्यकर्ता के द्वारा पुरकाजी विधायक अनिल कुमार का पुतला फूंका गया है
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आज डॉ. इसरार अल्वी सपा कार्यकर्ता के द्वारा पुरकाजी विधायक अनिल कुमार का पुतला फूंका गया है। सपा कार्यकर्ता इसरार अल्वी का कहना है कि वह किसी भी त्यौहार पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो होर्डिंग फ्लैक्स पर नहीं लगाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरकाजी विधायक अनिल कुमार खुद को राष्ट्रीय लोकदल का विधायक बताते हैं, जबकि उनकी जीत में सपा कार्यकर्ताओं का भी बहुत बडा योगदान हैं। इसी से आक्रोशित होकर डॉ इसरार अल्वी ने अनिल विधायक का पुतला फूंका है।
Next Story