- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाजपा सरकार को आगामी...
उत्तर प्रदेश
भाजपा सरकार को आगामी चुनाव में सपा कर देगी साफ: शिवपाल सिंह यादव
SHIDDHANT
23 Sept 2025 11:20 PM IST

x
Jhansi झांसी: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को झांसी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और 2027 में सत्ता बदलने का ऐलान किया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से लूट-खसोट में लिप्त है। उन्होंने जीएसटी और अन्य आर्थिक नीतियों का उदाहरण देते हुए कहा कि जीएसटी के नाम पर पहले जनता और किसानों को लूटा गया, अब टैक्स कम करके खुद को ईमानदार बताने की कोशिश की जा रही है। बिजली की समस्या, महंगे बिजली बिल, किसानों की बदहाली, तहसीलों और थानों में फैला भ्रष्टाचार और नौकरशाही चरम पर है। जनता परेशान है और इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अनुशासन में रहकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। शिवपाल ने स्पष्ट कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंककर अपनी सरकार बनाएगी। इसके लिए संगठन को मजबूत करना और अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा आजम खान का समर्थन किया है। आजम खान समाजवादी पार्टी के थे, हैं और रहेंगे। वे खुद और अखिलेश यादव, दोनों मुख्यमंत्री से मिलकर झूठे मुकदमों को खत्म करने की मांग कर चुके हैं।
इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोश और उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। शिवपाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के बीच सक्रियता ही समाजवादी पार्टी को मजबूती देगी। कार्यक्रम में सपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष बृजेंद्र भोजला शामिल थे। इसके अलावा, क्षेत्र के कई स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और संगठनात्मक चर्चा में भाग लिया।
Tagsशिवपाल सिंह यादवसमाजवादी पार्टीभाजपाझांसी2027 चुनावजीएसटीबिजली बिलकिसानों की बदहालीभ्रष्टाचारआजम खानकार्यकर्ता बैठकचुनाव तैयारीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





