उत्तर प्रदेश

SP-RLD गठबंधन ने छपरौली में उम्मीदवार बदला

jantaserishta.com
19 Jan 2022 11:52 AM IST
SP-RLD गठबंधन ने छपरौली में उम्मीदवार बदला
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय स्थानीय राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने छपरौली विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी चेहरे को बदल दिया है. पार्टी ने पहले छपरौली सीट से वीरपाल राठी को प्रत्याक्षी बनाया था, लेकिन अब पार्टी ने वीरपाल को हटाकर प्रो अजय कुमार को इस सीट से प्रत्याक्षी चेहरे के रूप में उतारा है और मुजफ्फरनगर सीट से सौरभ को प्रत्याक्षी बनाया गया है. गौरतलब है कि इस बार के विधान सभा चुनाव में SP ने जिन दलों के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया है उनमें RLD भी है.

सपा और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन इससे पहले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जो दूसरी लिस्ट जारी की थी. उसमें 7 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे. SP और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन ने इससे पहले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. उसमें 7 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे. इस सूची में थानाभवन से रालोद के अशरफ अली, बुढ़ाना से रालोद के राजपाल बालियान, मीरापुर से रालोद के चंदन चौहान, मुरादनगर से रालोद के सुरेंद्र कुमार मुन्नी, शिकारपुर से रालोद से किरन पाल सिंह, बरौली विधान सभा से रालोद के प्रमोद गौड़ और इगलास से रालोद के बीरपाल सिंह दिवाकर को टिकट मिला है.
बता दें कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान की घोषणा की है जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी. मतगणना चार अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को होगी. राज्य में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को मतदान होगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story