उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी के SP हटाए गए

jantaserishta.com
12 Nov 2021 11:41 AM IST
लखीमपुर खीरी के SP हटाए गए
x

Lakhimpur Violence: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा के करीब डेढ़ महीने बाद एसपी विजय ढुल को हटा दिया गया है. जानकारी मिल रही है कि अब संजीव सुमन नए एसपी होंगे. इससे पहले 28 अक्टूबर को लखीमपुर के डीएम अरविंद चौरसिया को हटा दिया गया था. उनकी जगह महेंद्र बहादुर सिंह को जिम्मेदारी दी गई.

विजय ढुल का तबादला लखनऊ हेड क्वार्टर कर दिया गया है. लखीमपुर खीरी के नए पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन पहले लखनऊ कमिशनरेट में तैनात थे. वहीं, आईपीएस अमित कुमार आनंद को मुरादाबाद से लखनऊ भेजा गया है. इनका ट्रांसफर लखनऊ कमिशनरेट में हुआ है.
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में किसानों का एक समूह यूपी प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कुचल दिया. इसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के 2 कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई. किसानों का आरोप है कि प्रदर्शनकारी किसानों पर गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने गाड़ी चढ़ाई थी. इस मामले में अब तक केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
किसान संगठन नए कृषि कानून 'कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून, 2020', 'कृषक उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) कानून, 2020' और 'आवश्यक वस्तु (संशोधन) कानून' को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले साल नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में कानूनों को अमल में लाने पर रोक लगा दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story