उत्तर प्रदेश

सपा सांसद आजम खान को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी, इस कारण हुए थे भर्ती

jantaserishta.com
13 July 2021 12:09 PM IST
सपा सांसद आजम खान को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी, इस कारण हुए थे भर्ती
x

फाइल फोटो 

सपा के वरिष्‍ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम अब कोरोना से ठीक हो चुके हैं। दोनों को आज लखनऊ मेदांता से सीतापुर जेल शिफ्ट किया जा रहा है। मंगलवार को वे मेदांता से सीतापुर जेल के लिए रवाना हुए। उनके साथ सीतापुर जेल और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं।

इसके पहले मेदांता अस्‍पताल में डॉक्टरों के पैनल ने दोनों की स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की। गौरतलब है कि कोरोना की चपेट में आने के बाद 9 मई को आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को सीतापुर जेल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बाद में दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई लेकिन अचानक आजम खां की किडनी में संक्रमण पाया गया था। इस बीच उनकी तबीयत में काफी उतार-चढ़ाव बना रहा। बीच में एक बार उन्‍हें दोबारा आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। अब उनकी सेहत में सुधार हो चुका है। कुछ समय पहले उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया था। मेदांता में उनकी नियमित जांच होती थी। पूर्ण रूप से स्‍वस्‍थ होने के बाद अब उन्हें वापस सीतापुर जेल शिफ्ट किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story