उत्तर प्रदेश

सपा MLA दारा सिंह चौहान ने भाजपा ज्वॉइन की

Shreya
15 July 2023 5:44 PM IST
सपा MLA दारा सिंह चौहान ने भाजपा ज्वॉइन की
x

लखनऊ। शनिवार को सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। जहा विधानसभा के अध्यक्ष ने सतीश महाना ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दारा सिंह फिर से भाजपा में शामिल होंगे और मऊ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दें कि दारा सिंह चौहान ने अपना राजनीतिक करियर बसपा से शुरू किया था। 1996 और 2000 में दारा सिंह राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। 2009 का लोकसभा चुनाव दारा सिंह ने बसपा के टिकट पर घोसी सीट से लड़ा और जीता था। 2015 में दारा सिंह ने भाजपा ज्वॉइन की और 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा। इसके बाद 2022 में भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गए।

उन्होंने कहा था कि मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरे मन से निभाई, पर सरकार किसानों, पिछड़ों, वंचितों, बेरोजगारों की उपेक्षा कर रही है। इसके अलावा पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को लेकर जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे में आहत हूं। इसी वजह से मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।

Next Story