उत्तर प्रदेश

सपा विधायक ने बीजेपी विधायिका अदिति सिंह पर पैसे बांटने के लगाए आरोप

HARRY
3 May 2023 1:35 PM GMT
सपा विधायक ने बीजेपी विधायिका अदिति सिंह पर पैसे बांटने के लगाए आरोप
x
पढ़ें पूरी खबर

रायबरेली | नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा जमाने के लिए प्रचार थमने के अंतिम दिन आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां पारसनाथ को चुनाव जिताने के लिए सपा विधायक मनोज पांडेय जी जान से जुटे हैं। वहीं शालिनी कनौजिया के लिए भाजपा विधायक अदिति सिंह पसीना बहा रही हैं।

प्रचार के अंतिम दिन शाम होते होते मनोज पांडेय ने पहले प्रेस कांफ्रेंस कर अदिति सिंह पर पैसे बांटने का गंभीर आरोप लगाया उसके बाद सोनिया नगर में धरने पर बैठ गए। वहीं अदिति सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी पुलिस ने चेक की है। कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मेरा उपदेश मनोज पांडेय के लिए यही है कि जनता के बीच मेहनत करें, अनर्गल आरोप से कुछ नहीं होगा।

वहीं इस दौरान नगर क्षेत्र अधिकारी वंदना सिंह ने बीजेपी का पक्ष लिया। बताते चलें कि इसका जवाब देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा विधायक ऊंचाहार मनोज पांडे ने कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी का चोला पहन लीजिए। लेकिन जो सच्चाई है, आप उसे दिखाइए।

Next Story