- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपा नेता के भाई ने की...
उत्तर प्रदेश
सपा नेता के भाई ने की ख़ुदकुशी करने की कोशिश, ये वजह आई सामने
Shantanu Roy
5 July 2022 6:17 PM GMT

x
बड़ी खबर
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान सोलंकी ने नींद की गोलियां खा ली हैं। उन्हें हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में फरहान सोलंकी के खिलाफ उनकी पत्नी ने तीन तलाक देने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।
2009 को अंबरीन फातिमा से हुआ था निकाह
इरफान सोलंकी कानपुर के सीसामऊ विधानसभा से चौथी बार सपा के विधायक हैं। उनके छोटे भाई का नाम फरहान है। फरहान का निकाह 25 मार्च 2009 को अंबरीन फातिमा से हुआ था। फरहान ने तीन साल पहले पत्नी को छोड़ दिया था। इसके बाद से पत्नी मायके में बच्चों के साथ रह रही है।
FIR दर्ज होने के बाद से तनाव में था फरहान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में हाजिर होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ था। इसके बाद 25 जून को पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद से फरहान तनाव में था। सोमवार रात को फरहान ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया था। इसके चलते हालत बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में शनिवार को फरहान को सर्वोदय नगर के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Next Story