उत्तर प्रदेश

आजम खान के समर्थन में सपा नेता का इस्तीफा, अखिलेश यादव को दिया झटका, जमकर बरसे

jantaserishta.com
13 April 2022 2:30 PM IST
आजम खान के समर्थन में सपा नेता का इस्तीफा, अखिलेश यादव को दिया झटका, जमकर बरसे
x

लखनऊ: विधानसभा चुनाव के बाद अब समाजवादी पार्टी (samajwadi party) में कुछ नेता नाराज दिखाई पड़ रहे हैं. इसी क्रम में अब आजम खान (Azam Khan) के समर्थन में सपा के एक बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है. सलमान जावेद राइन ने अखिलेश यादव (akhilesh yadav) पर मुसलमानों के लिए न बोलने का आरोप भी लगाया है.

सलमान जावेद सुल्तानपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी सचिव हैं. उन्होंने लिखा कि सपा नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर अखिलेश ने चुप्पी साधी हुई है, जिससे नाराज होकर वह इस्तीफा दे रहे हैं.
अपने पत्र में सलमान जावेद ने लिखा कि आजम खान को परिवार सहित जेल में डाल दिया गया. नाहिद हसन को जेल भेजा गया. शरजील इस्लाम का पेट्रोल पंप गिरा दिया गया. अखिलेश यादव खामोश रहे. उन्होंने आगे लिखा कि जो कायर नेता अपने विधायकों के लिए आवाज नहीं उठा सकता वो आम कार्यकर्ता के लिए क्या आवाज उठाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story