- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपा नेता महावीर सिंह...
उत्तर प्रदेश
सपा नेता महावीर सिंह यादव का सड़क दुर्घटना में स्वर्गवास
Rounak Dey
11 May 2023 7:35 PM IST

x
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा
जनता से रिश्ता | यूपी निकाय चुनाव से पहले सपा के लिए इटावा से दुखद खबर सामने आ रही। बता दें कि इटावा से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
ये सड़क हादसा देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ, जब वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से अपनी कार से इटावा वापस लौट रहे थे। इस हादसे में उनके ड्राइवर और एक अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें आगरा के जीजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
महावीर सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख प्रकट किया है। अखिलेश ने ट्विटर पर ट्वीट किया है।
Next Story





