उत्तर प्रदेश

सपा नेता आजम खान के मुंह में अल्सर, तबीयत और बिगड़ी, पत्नी ने दिया ये अपडेट

jantaserishta.com
16 Jun 2021 2:13 PM IST
सपा नेता आजम खान के मुंह में अल्सर, तबीयत और बिगड़ी, पत्नी ने दिया ये अपडेट
x

फाइल फोटो 

लखनऊ. सपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद आजम खान की तबीयत अभी ठीक नहीं है. आजम खान पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है. आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने आजम की हालत के बारे में बताया है.

तंजीम फातिमा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि आजम खान की हालत बहुत खराब है. उन्होंने कहा कि कई बीमारियों और जेल में रहने के बाद वे कमजोर हो गए हैं. कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है. आजम के मुंह में अल्सर हो गया है जिससे वे खाना नहीं खा पा रहे हैं. इसके अलावा उनके फेफड़ों में संक्रमण है और वे बहुत कमजोर हो गए हैं.
बता दें कि बीते महीने आजम खान के फेफड़ों में पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस, कैविटी और चेस्ट इंफेक्शन पाया गया था. उससे पहले आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला की 30 अप्रैल को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. 2 मई को प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए आजम खान को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने सीतापुर जेल से बाहर जाने से इनकार कर दिया था. हालांकि, तबीयत बिगड़ने के बाद 9 मई को वो लखनऊ आने के लिए राजी हो गए थे.
गौरतलब है कि, जमीन हथियाने, अतिक्रमण और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में आजम खान अपने बेटे के साथ फरवरी 2020 से ही जिला कारागार सीतापुर में बंद हैं. उनकी पत्नी को दिसंबर 2020 में अदालत ने जमानत दे दी थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story