- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बसपा सुप्रीमो मायावती...
उत्तर प्रदेश
बसपा सुप्रीमो मायावती पर सपा नेता अरविंद सिंह गोप का पलटवार
SHIDDHANT
10 Oct 2025 12:34 AM IST

x
पलटवार
Uttar Pradesh उत्तेर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती पर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अरविंद सिंह गोप ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बहनजी ने खुद स्वीकारा, अच्छे काम करने वालों को ही याद किया जाता है। मायावती द्वारा गुरुवार को लखनऊ में आयोजित महारैली में योगी सरकार की तारीफ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर किए गए हमले के बाद राजनीतिक हलकों में सियासत तेज हो गई है। मायावती ने नौ साल बाद राजधानी लखनऊ में हुई इस बड़ी रैली में योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए सपा शासन पर कई सवाल उठाए।
इसी पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं मायावती का आभारी हूं कि उन्होंने अपनी सभा में केवल समाजवादी पार्टी को याद किया। याद तो उसी को किया जाता है जो अच्छे काम करता है। अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास और जनहित के जो काम किए, आज वही याद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि बसपा और भारतीय जनता पार्टी के बीच जो गुप्त समझौता था वह अब सबके सामने आ गया है।
जब हम गांवों में जाते थे तो लोग कहते थे कि क्या बसपा भाजपा का हिस्सा बन गई है, आज जो दिल की बात थी, वह बहनजी की जुबान पर आ गई। सच्चाई छिपती नहीं सामने आ ही जाती है। अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों, किसानों और नौजवानों की आवाज उठाने का काम करती है, जबकि भाजपा और बसपा केवल सत्ता के लिए राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की नीतियां जनता के बीच लोकप्रिय हैं और यही वजह है कि विरोधी दल भी अब अप्रत्यक्ष रूप से उनके कामों को स्वीकार कर रहे हैं। सपा खुली किताब है। यह पार्टी संघर्ष के गर्भ से पैदा हुई है। यह न तो डरती है और न ही झुकती है।
Tagsबसपामायावतीसपाअरविंद सिंह गोपअखिलेश यादवयोगी सरकारलखनऊराजनीतिक हलचलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





