- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपा के आईटीसेल हेड...
उत्तर प्रदेश
सपा के आईटीसेल हेड मनीष अग्रवाल जमानत के बाद जेल से रिहा
Shantanu Roy
11 Jan 2023 11:15 AM GMT

x
बड़ी खबर
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के गिरफ्तार आईटी सेल हेड मनीष जगन अग्रवाल को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। मनीष को लखनऊ पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की आईटी सेल हेड डॉ. ऋचा राजपूत की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद लखनऊ के सियासी गलियारों में जमकर बवाल मचा था। मनीष की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी पुलिस के मुख्यालय पहुंच गए थे। जहां सपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। बताया जा रहा है कि मनीष जगन अग्रवाल ही सपा का टि्वटर अकाउंट हैंडल करता था और वह सीतापुर का रहने वाला है।
बता दें कि 6 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज करवाया था। ऋचा राजपूत ने अपने साथ कुछ भी होने की स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिम्मेदार बताया था। बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जान से मारने और बलात्कार की धमकी दी जा रही है। अगर उन्हें कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी। ऋचा की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया था।

Shantanu Roy
Next Story