उत्तर प्रदेश

सपा को सता रहा हार का डर

Admin Delhi 1
9 Sept 2023 12:36 PM IST
सपा को सता रहा हार का डर
x

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि सपा के तमाम बड़े नेता अपने प्रत्याशी की जमानत बचाने के लिए चुनाव घोसी में चुनाव प्रचार में उतरे थे. उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस सिर्फ भाजपा का नाम लेना बंद कर दें तो इनकी राजनीति ही खत्म हो जाएगी. इनके पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है.

पार्क रोड स्थित सुभासपा के कैंप कार्यालय पर सपा व बसपा छोड़ आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से बात की.

सपा को सता रहा हार का डर घोसी में सपा की जीत के दावे पर उन्होंने सवाल किया कि यदि सपा जीत रही है तो फिर प्रो. राम गोपाल यादव व शिवपाल यादव गांव-गांव क्यों घूमें. खुद अखिलेश यादव जो कभी उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाते थे वो क्यों गए प्रचार करने. जब से सुभासपा एनडीए में शामिल हुई है सपा को हार का डर सताने लगा है.

भूपेंद्र चौधरी ने ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की

शाम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के पार्क रोड स्थित सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने घोसी उपचुनाव के संभावित नतीजों पर चर्चा की. इसके साथ ही 2024 आम चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई.

Next Story