उत्तर प्रदेश

Nakur में सपा को बड़ा समर्थन, सैकड़ों लोग जुड़े साइकिल से

Ratna Netam
4 July 2026 7:39 PM IST
Nakur में सपा को बड़ा समर्थन, सैकड़ों लोग जुड़े साइकिल से
x

Saharanpur सहारनपुर : सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा राजनीति में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब युवा नेता साहिल खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके सपा में शामिल होने के बाद क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत होने की चर्चा तेज हो गई है।

साहिल खान, जिन्होंने नकुड़ विधानसभा चुनाव में उल्लेखनीय मत हासिल किए थे, अब औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी का हिस्सा बन गए हैं। सहारनपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, किसान और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी सपा की सदस्यता ली।

इस राजनीतिक घटनाक्रम को नकुड़ क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के लिए एक अहम बढ़त के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इसे आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, इससे पहले दो दिन पूर्व लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष साहिल खान ने अपनी वापसी की पुष्टि की थी। इसके बाद उनके समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने से क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।

Next Story