उत्तर प्रदेश

एसपी धवल जायसवाल ने मुख्य आरक्षी को किया पुरस्कृत

Admin Delhi 1
15 April 2023 3:46 PM IST
एसपी धवल जायसवाल ने मुख्य आरक्षी को किया पुरस्कृत
x

कुशीनगर: अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार के निर्देशन में जनता व पुलिस के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने हेतु चलाये जा रहे अभियान “बीट पुलिसिंग प्रणाली” के अन्तर्गत आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों के बीट पुलिस अधिकारियों में से मुख्य आरक्षी अमित सिंह पीएनओ 062170837 थाना रामकोला को सर्वोत्तम बी पी ओ (बीट पुलिस अधिकारी) चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया।

उक्त मुख्य आरक्षी द्वारा अपने थाना क्षेत्र के बीट में निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आम जन मानस में पुलिस की छवि को बेहतर बनाया गया है।

Next Story