- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपा का डेलिगेशन आज...
उत्तर प्रदेश
सपा का डेलिगेशन आज करेंगे श्रीकांत त्यागी की पत्नी से मुलाकात
Shantanu Roy
2 Sep 2022 10:07 AM GMT

x
बड़ी खबर
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में जेल में बंद गालीबाज श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी से समाजवादी पार्टी के नेता आज मुलाकात करने वाले है। दरअसल, ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी एक महिला के साथ अभद्रता और गाली गलौज की थी। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया और उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल में भेज दिया गया था। लेकिन इसके बाद से पश्चिमी यूपी की राजनीति में इस समय 'त्यागी' फैक्टर काफी अहम हो गया। सपा इसी मुद्दे का फायदा उठाना चाहती है। इसलिए आज शुक्रवार के दिन सपा का एक 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अन्नू त्यागी से मुलाकात करेगा।
बता दें कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी से मुलाकात करने वाले सपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक सदस्य श्रावण त्यागी पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। उस पर यह आरोप है नाली के विवाद में पिता और भाई के साथ मिलकर हरिओम त्यागी की हत्या की थी। नोएडा के सुल्तानपुर गांव निवासी श्रावण त्यागी फिलहाल जमानत पर हैं। विपक्षियों का आरोप क्या उस त्यागी को न्याय दिलाएंगे, जो खुद हत्या के आरोपी है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल श्रवण त्यागी उनके पिता और भाई पर मुकदमा संख्या 280/13 धारा-147/452/323/506/307/302 थाना सेक्टर 39 नोएडा दर्ज है।
दरअसल, कुछ दिन पहले सपा प्रतिनिधि मंडल से पीड़ित महिला ने मिलने से किया इंकार कर दिया है। महिलाओं ने सपा नेताओं को मिलने का समय नहीं दिया है। जिसके बाद सपा के नेता आज श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी से ही मिलेंगे। लेकिन पहले उन्होंने दोनों पक्ष के पीड़ित महिलाओं से वक्त मांगा था।बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिनिधि मंडल नामित किया था, जहां पूर्व मंत्री समेत स्थानीय पदाधिकारी शामिल है।
Next Story