उत्तर प्रदेश

मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ सकते हैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव

jantaserishta.com
20 Jan 2022 5:06 PM IST
मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ सकते हैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव
x

मैंनपुरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अखिलेश कहां से लड़ेंगे यह भले ही अभी तय न हो, लेकिन मैनपुरी की करहल विधानसभा से उन्हें चुनाव लड़ने का आमंत्रण पार्टी नेताओं की ओर से दिया जाने लगा है। पार्टी से मांग की गई है कि पिता मुलायम सिंह यादव की तरह अखिलेश यादव भी करहल विधानसभा से चुनाव लड़ें। यहां की जनता उन्हें ऐतिहासिक मतों से जिता कर विधान सभा भेजेगी।

सपा से विधान परिषद सदस्य अरविंद प्रताप सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की है कि वह विधानसभा चुनाव करहल विधानसभा से लड़ें। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। एमएलसी ने कहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा से नामांकन दाखिल करते हैं तो करहल विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए रिकॉर्ड मतों से जिताकर भेजेगी।
सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने भी सपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जनपद की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया है। हालांकि अखिलेश यादव कह चुके हैं कि वह आजमगढ़ की जनता से पूछकर ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन चुनाव कहां से लड़ेंगे इस संबंध में उनकी ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story