- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपाइयों ने विचार...
उत्तर प्रदेश
सपाइयों ने विचार गोष्ठी रक्तदान,फल व कम्बल वितरण कर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
Admin4
22 Nov 2022 12:38 PM GMT

x
मुज़फ्फरनगर। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली जयंती पूरे सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई और रक्तदान कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान अस्पतालों में रक्तदान कर नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। वृद्धा आश्रम में फल एवं कपडे बांटें गए। जिला मुख्यालयों पर हुई सभा में मुलायम सिंह के सघर्षों को याद किया गया। निवर्तमान महानगर उपाध्यक्ष हाजी दिलशाद अंसारी ने कहा कि सपा को फिर से सत्ता तक पहुंचाकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्य मंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव संरक्षण में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश को आधुनिक प्रदेश बनाए जाने का काम किया है। वहीं उन्होंने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव एक ऐसे इंसान थे जो अपने बारे में कम और प्रदेश की जनता के बारे में ज्यादा सोचते थे। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार आज भाजपा राज में प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में ठोकरे खा रहा है मगर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के राज में युवाओं को भरपूर रोजगार दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गरीब जनता के लिए लाभकारी योजनाओं का लाभ निरंतर प्रदेश की गरीब जनता को देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि सपा संस्थापक के द्वारा कभी भी जनता के साथ धोखा नहीं किया गया एवं सत्ता हथियाने के लिए झूठे दावे कर जनता को बरगलाने का कार्य नहीं किया गया। इसके अलावा हाजी दिलशाद अंसारी निवर्तमान महानगर उपाध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान महादान होता है जिससे एक जरूरतमंद इंसान की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ युवक को वर्ष में एक या दो बार रक्तदान करना चाहिए जिससे युवक के शरीर में ब्लड सरकुलेशन भी अच्छा रहता है एवं इंसान काफी बीमारियों से बचता है। रक्तदान शिविर में सपाइयों के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस दौरान सपाइयो के द्वारा लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। वही लोगों को जनपद भर में फैल रहे डेंगू जैसी बचाव के लिए भी टिप्स दिए गए। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार से डेंगू के मच्छर का लारवा पैदा ना हो सके।
Next Story