उत्तर प्रदेश

SP विधानसभा में दलित विधायक को बना सकती है नेता प्रतिपक्ष

Jyoti Nirmalkar
23 July 2024 2:39 AM GMT
SP विधानसभा में दलित विधायक को बना सकती है नेता प्रतिपक्ष
x


उत्तर प्रदेश UP : यूपी विधानसभा में सपा नेता प्रतिपक्ष का पद अपने किसी दलित विधायक को दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो पहली बार कोई दलित वर्ग से आने वाला शख्स नेता प्रतिपक्ष होगा। इस पद के लिए अब सपा के वरिष्ठ Leader Indrajit Saroj नेता इंद्रजीत सरोज का नाम सबसे आगे है। वह पासी बिरादरी से आते हैं। विधान परिषद में सपा ने लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष पद पर बिठाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अब सबकी निगाहें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर लग गई हैं। इस पद के लिए इंद्रजीत सरोज के अलावा ओबीसी वर्ग से राम अचल राजभर का नाम भी चर्चा में है। जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता
प्रसाद पांडेय
और पूर्व नेता प्रतिपक्ष शिवपाल यादव भी इस पद के दावेदार बताए जाते हैं।
लेकिन विधान परिषद में लाल बिहारी यादव के नेता प्रतिपक्ष बनने से अब शायद किसी दूसरे यादव को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने से सपा संभवत: परहेज करेगी। जबकि पीडीए के तहत वह दलित कार्ड खेल सकती है। सपा के एकSenior Leaders वरिष्ठ नेता का कहना है कि सपा पीडीए से आने वाले विधायक को ही नेता प्रतिपक्ष का दायित्व देगी। इसी 29 जुलाई से विधानमंडल सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर जल्द निर्णय होगा।लाल बिहारी परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनेविधान परिषद में सपा से वरिष्ठ सदस्य नेता प्रतिपक्ष बनाये गये हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यादव को नेता विरोधी दल नामित करने के अलावा विधान परिषद के सदस्य किरनपाल कश्यप को सदन में मुख्य सचेतक तथा आशुतोष सिन्हा को सचेतक नामित किया है। इसके अलावा जासमीर अंसारी को सदन में उपनेता के रूप में नामित किया है।


Next Story