उत्तर प्रदेश

एसपी बिजनौर दिनेश सिंह को हुआ ब्रेन हेमरेज, नॉएडा फोर्टिस में भर्ती

Admin Delhi 1
16 Feb 2023 1:43 PM GMT
एसपी बिजनौर दिनेश सिंह को हुआ ब्रेन हेमरेज, नॉएडा फोर्टिस में भर्ती
x

बिजनौर: बिजनौर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह की बुधवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें शहर के अस्पताल में रात्रि साढ़े दस बजे ले जाया गया, जहाँ से उन्हें मेरठ के हास्पिटल मिम्हेंस में रेफर किया गया था। यहां हुई जांच में पता चला कि उनके दिमाग की एक नस ने काम करना बंद कर दिया है। तबीयत में सुधार नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक को देर रात नॉएडा के फोर्टिस अस्पताल में रेफर किया गया है।

फोर्टिस अस्पताल में उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है। फ़िलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बताया गया है कि एसपी दिनेश सिंह को पांच दिनों से बुखार था। बुधवार शाम ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें मेरठ रेफर किया गया।

मूल रुप से गाजीपुर के रहने वाले एसपी दिनेश सिंह ने गत पांच जुलाई 2022 में बिजनौर का कार्यभार संभाला था। उनकी पत्नी सुधा सिंह महोबा में एसपी हैं।

उनके स्थान पर प्रभाकर चौधरी को बिजनौर के नया एसपी बनाया गया है।

Next Story