उत्तर प्रदेश

घायलों के लिए मसीहा बने एसपी, भिजवाया अस्पताल

Admin4
13 Sep 2022 3:12 PM GMT
घायलों के लिए मसीहा बने एसपी, भिजवाया अस्पताल
x

बहराइच। पुलिस अधीक्षक देर रात को कैसरगंज कोतवाली का निरीक्षण कर वापस आ रहे थे। फखरपुर थाना क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंप पर घटतौली की जांच की। वापस लौटते समय कार सवार लोग घायल हो गए। एसपी ने घायलों को समय से अस्पताल भेजवाया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने सोमवार रात को कैसरगंज कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर रात्रि गश्त, ड्यूटी रजिस्टर की जांच की। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश कोतवाल को दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां डीजल भरवा रहे लोगों से एसपी ने बात की।

पुलिस अधीक्षक अमले के साथ जिला मुख्यालय के रवाना हुए। लखनऊ बहराइच मार्ग पर फखरपुर क्षेत्र में कार के दुर्घटना होने की जानकारी हुई। इस पर एसपी टीम के साथ रुके। उन्होंने हादसे में घायलों का हाल जाना। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के इस कार्य की सभी सराहना कर रहे हैं।


न्यूज़क्रेडिट: amritvichar

Next Story