उत्तर प्रदेश

29 दिन बाद नदी में मिली सोनू सागर की डेड बॉडी, इलाके में हड़कंप

Admin4
24 Dec 2022 10:44 AM GMT
29 दिन बाद नदी में मिली सोनू सागर की डेड बॉडी, इलाके में हड़कंप
x
बरेली। बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा के रहने वाले 25 वर्षीय सोनू सागर की डेड बॉडी 29 दिन बाद शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी के गांव पनवड़िया के पास एक नदी में मिली।
सोनू सागर के पिता मूलचंद ने बताया कि 4 नवंबर को सोनू की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसे उसकी पत्नी ने मिलने के बहाने दुर्गानगर बुलाया था। इसके बाद सोनू की पत्नी के प्रेमी उसे किडनैप कर मीरगंज की तरफ ले गए और मारपीट कर उसकी जान ले ली। जिसके बाद सोनू के शव को उसको भाखड़ा नदी में फेंक दिया।
सोनू के परिवार ने थाना बारादरी में सोनू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी कोशिश के बाद शनिवार को सोनू की डेड बोली मिल गई। बता दें, कि इस मामले में दो आरोपियों को जेल हो चुकी है और 2 को हिरासत में लिया गया है। सोनू का शव शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास फतेहगंज पश्चिमी के गांव पनवड़िया के पास एक नदी में उतराता मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर मृतक के परिजन व पुलिस बल पहुंच गए। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।
Admin4

Admin4

    Next Story