- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sonbhadra: दो हाईवा की...

x
Sonbhadra सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर रात मे एक भीषण सड़क हादसा हुआ.दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शी सोनू सिंह ने बताया, ‘पेट्रोल पंप से डीजल भरकर निकल रही हाईवा वाहन दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में डाला की तरफ से आ रही हाईवा से टकरा गई.
हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, एक हाईवा वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. दूसरे वाहन में फंसे चालक को पुलिस और स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल चालक को सीएचसी चोपन में प्राथमिक उपचार के बाद लोढ़ी रेफर किया गया.
हादसे में दोनों हाईवा वाहन के साथ ही घटनास्थल के पास की कुछ दुकानें और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस तरह के हादसे आए दिन होते रहते हैं, प्रशासन को यातायात नियमों को सख्त करने के साथ ही हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगाने चाहिए.
TagsSonbhadra दो हाईवा टक्करचालक गंभीर घायलSonbhadra: Two trucks collidedriver seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





